अंतर्राष्ट्रीय
रूस और यूक्रेन में बीते दो साल से ज्यादा वक्त से जारी युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक बार फिर से खतरनाक इरादे दिख रहे हैं. उन्होंने यूक्रेन की सीमा पर तैनात थल सेना और नौसेना को परमाणु हथियारों के साथ अभ्यास करने का आदेश दिया है. मिनिस्ट्री ने कहा कि अभ्यास के दौरान यह देखा जाएगा कि परमाणु हथियारों के साथ कैसे तैयारी हो सकती है और इनका क्या इस्तेमाल हो सकता है.