क्रिकेट
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में नरेन ने 39 गेंदों में 6 चौके और 7 छक्कों की मदद से 81 रनों की पारी खेली थी और फिर बॉलिंग में 1 विकेट भी चटकाया था. इसके साथ, नरेन आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक ही टीम के लिए खेलते हुए 1500 से ज़्यादा रन बनाए और 150 से ज़्यादा विकेट चटकाए. केकेआर से जुड़ने वाले नरेन ने अब तक किसी दूसरी फ्रेंचाइज़ी के लिए नहीं खेला.