देश

देश

मकानों की बढ़तीं कीमतों में तेजी के बावजूद कर्ज लेने की रफ्तार बढ़ रही है. विश्लेषकों का मानना है कि कोरोना के बाद आवासीय संपत्तियों में सुधार से हाउसिंग लोन में जबरदस्त तेजी देखी गई है. RBI के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च, 2022 में कुल हाउसिंग लोन ₹17.26 लाख करोड़ था जो मार्च 2023 में ₹19.88 लाख करोड़ हो गया. हालांकि आने वाले समय में होम लोन की वृद्धि दर 15-20% के बीच रह सकती है.