देश
दिल्ली-नोएडा की तरह अहमदाबाद शहर के स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है. आज सुबह शहर के 3 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले, जिसे पढ़ते ही प्रिंसिपल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद शासन के अधिकारी, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा. तीनों स्कूलों को खाली करा दिया गया है. बच्चों को बिना बैग दिए घर भेज दिया गया है.