क्रिकेट

क्रिकेट

रविवार यानी 5 मई को चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब को उनके होम ग्राउंड धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में हरा दिया। 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 9 विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी।

इसके साथ ही चेन्नई ने 28 रनों से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। चेन्नई की तरफ से रविंद्र जडेजा ने गेंद और बल्ले दोनों से ही कमाल का प्रदर्शन किया। वहीं पंजाब किंग्स के लिए हर्षल पटेल और राहुल चहर ने अपना दमखम दिखाया। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने तीन-तीन विकेट चटकाए।