देश
पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव को लेकर आज रोड शो करने अयोध्या आ रहे हैं। इस दौरान वह रामलला के दर्शन भी करेंगे। राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद भूमि मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने कहा है कि पीएम मोदी की किस्मत भगवान राम की नगरी से शुरू होती है।उनका 10 साल का कार्यकाल काफी अच्छा रहा है। उनके अयोध्या आने से हम बहुत खुश हैं। हम चाहेंगे कि वह फिर से प्रधानमंत्री बनें।