देश

देश

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने पहलवान बजरंग पूनिया को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के कारण पेरिस ओलंपिक के लिए उनकी दावेदारी खत्म होने का खतरा पैदा हो गया है।

नाडा का यह आदेश 10 मार्च को सोनीपत में चयन परीक्षण के दौरान पूनिया द्वारा मूत्र का नमूना जमा करने से इनकार के बाद आया है। पूनिया ने कुछ महीने पहले एक वीडियो के जरिये एक्सपायर डोप किटों का मुद्दा उठाया था।