अंतर्राष्ट्रीय
भारत में मौजूद अफगानिस्तान की एक डिप्लोमैट को सोने की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया है। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से 25 किलोग्राम सोने की तस्करी करते पकड़ा गया। भारतीय रुपये में इस सोने का मूल्य करीब 19 करोड़ रुपए है।
रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्व खुफिया निदेशालय ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान के महावाणिज्यदूत जकिया वारदाक को पकड़ा है। वो अपने कपड़ों में गोल्ड बार छुपा कर दुबई से भारत में लाने की कोशिश कर रही थीं। रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना 25 अप्रैल की है। हालांकि इसकी जानकारी अब मिली है।
कस्टम्स ऐक्ट 1962 के तहत अगर किसी व्यक्ति के पास से जब्त हुए सोने की कीमत 1 करोड़ से ज्यादा होती है, तो उसे तुरंत गिरफ्तार करके आपराधिक मामला दर्ज किया जाता है। हालांकि अफगान राजनयिक को गिरफ्तार नहीं किया जा सका क्योंकि अफगान राजदूत होने के कारण उन्हें डिप्लोमैटिक इम्यूनिटी हासिल है।