देश
जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने एयरफोर्स ऑफिसर्स के वाहनों को निशाना बनाकर हमला किया है. शनिवार देर शाम हुए इस हमले एयरफोर्स के 5 जवान घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है.
सेना के सूत्रों के मुताबिक, आतंकी हमला होने के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही आर्मी और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं. घटनास्थल को घेर लिया गया है और आतंकियों को खोजा जा रहा है.