देश
लोकसभा चुनाव खत्म होने तक शासन फील्ड से लेकर सचिवालय तक तैनात सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ अफसरों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। इसमें आईएएस, आईपीएस, पीसीएस व पीपीएस सभी स्तर के अफसर शामिल हैं।
शासन ने कहा है कि लोकसभा चुनाव की समाप्ति तक किसी भी अफसर को कोई अवकाश स्वीकृत न किया जाए। यदि किसी को अवकाश देना अपरिहार्य हो तो मुख्यमंत्री के अनुमोदनार्थ प्रस्तुत की जाए। अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों व सचिवों से भी कहा गया है कि फील्ड में तैनात किसी भी अफसर को इस अवधि में अवकाश स्वीकृत न करें। बतादें कि 2019 की तरह इस बार भी सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं। दो चरणों में चुनाव हो चुके हैं जबकि अभी पांच चरणों के चुनाव बाकी हैं। सात मई को तीसरे चरण की वोटिंग है। इसको देखते हुए वरिष्ठ अफसरों के लिए पुलिस कर्मियों को भी बूथों पर तैनात कर दिया गया है।