देश
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश के रायबरेली से चुनाव लड़ने का ऐलान हो चुका है। इस बीच पूर्व चेस चैंपियन गैरी कास्परोव ने कांग्रेस नेता को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जमकर ट्रोल किया है।
गैरी ने लिखा, "परंपरागत निर्देश है कि टॉप पर चैलेंज करने से पहले आपको पहले रायबरेली से जीतना चाहिए!"
शतरंज के चैंपियन गैरी कास्पारोव ने लोकसभा चुनाव में रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। बता दें, कास्परोव का ये कमेंट कांग्रेस नेता जयराम रमेश की उस पोस्ट को लेकर आया है, जहां उन्होंने रायबरेली से राहुल गांधी की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद उन्हें राजनीति और शतरंज का एक अनुभवी खिलाड़ी कहा।