देश
दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने आम आदमी पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रचार गीत में संशोधन के बाद उसे मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
गाने को लिखने और आवाज देने वाले आप विधायक दिलीप पांडे ने पुष्टि की कि गाने को मंजूरी मिल गई है।
पार्टी ने 28 अप्रैल को दावा किया था कि निर्वाचन आयोग ने उसके अभियान गीत जेल का जवाब वोट से देंगे पर प्रतिबंध लगा दिया है।