राजनीती

राजनीती

अमित शाह ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने लगभग 20 बार ‘राहुलयान’ को लॉन्च करने की कोशिश की लेकिन एक बार फिर सफल नहीं हो पाईं. बेलगावी के हुक्केरी शहर में उन्होंने कहा, “हमने चंद्रयान-3 लॉन्च किया और ये सफल रहा. दूसरी ओर, सोनिया गांधी ने राहुलयान को लगभग 20 बार लॉन्च करने की कोशिश की है और हर बार असफल रही हैं.”


गृह मंत्री ने आगे कहा, “अब वह अमेठी से भागकर रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं. मैं यहां आपको (राहुल गांधी) रिजल्ट बताना चाहता हूं, राहुल बाबा रायबरेली में बीजेपी उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह से भारी अंतर से हारेंगे.”


गृह मंत्री ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 23 साल में एक भी छुट्टी नहीं ली, जबकि राहुल गांधी लगातार छुट्टियों पर जाते हैं. उन्होंने राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए आगे कहा, “एक तरफ, कांग्रेस पार्टी है जिसने 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले किए हैं. दूसरी ओर, हमारे पास पीएम मोदी हैं, जिन्होंने पिछले 23 सालों से सीएम और पीएम के रूप में देश की सेवा की है, उनके नाम पर एक भी आरोप नहीं है. एक तरफ हमारे पास राहुल बाबा हैं, जो हर तीन महीने में विदेश छुट्टियां मनाते हैं. दूसरी ओर, हमारे पास पीएम मोदी हैं, जिन्होंने पिछले 23 सालों से एक भी छुट्टी नहीं ली है और हमारे बहादुर सैनिकों के साथ त्योहार मनाते हैं.”