देश
दिल्ली के द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया है. सूचना पर दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं. दूसरा मामला पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल का है, तीसरा मामला दिल्ली के संस्कृति स्कूल का है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि स्कूल में आज सुबह बम की धमकी के संबंध में एक ईमेल मिला है. तलाशी अभियान चल रहा है.