रेल
खंडवा रेलवे जंक्शन पर सुबह करीब 8:15 बजे खंडवा- इटारसी ट्रैक पर मालगाड़ी के 5 डिब्बे इंजन से अलग होने के बाद पटरी से उतर गए. ट्रैक पर पीछे की ओर करीब 250M तक लुढ़कने के दौरान डिब्बे ओएचइ लाइन के पोल से टकराने पर कई पोल क्षतिग्रस्त हो गए. इससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई. इस हादसे से दिल्ली मुंबई ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। रेलवे का अमला सुधार कार्य में जुट गया है.