देश
राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा में बीते 48 घंटे में दो छात्रों ने सुसाइड कर लिया है. हालिया मामला मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे सामने आया है, जिसमें धौलपुर निवासी भरत ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. भरत कोटा में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था. छात्र के पास से आखिरी नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने लिखा है- 'सॉरी पापा! मेरा सिलेक्शन नहीं हो पाएगा.'