देश
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों के मतदान के अंतिम आंकड़े जारी कर दिए हैं. पहले चरण में 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर 66.17% मतदान हुआ. वहीं, दूसरे चरण में 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर 66.71% वोटिंग हुई. पहले चरण में सबसे अधिक मतदान लक्षद्वीप में 84% हुआ, जबकि दूसरे चरण में सबसे अधिक 84% मतदान मणिपुर में दर्ज किया गया है.