देश

देश

जम्मू-कश्मीर में भारी वर्षा और पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात जनजीवन के लिए भारी मुश्किलें लेकर आया. प्रदेश में तीन दर्जन से अधिक मकान ढह गए और कई गिरने की कगार पर हैं. बारामुला, किश्तवाड़ और रियासी जिलों में सबसे अधिक नुकसान हुआ है. वहीं, किश्तवाड़ जिले में भारी बारिश के कारण 12 घरों को नुकसान पहुंचा है. भारी बारिश और बर्फबारी के चलते मंगलवार को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है.