देश
गृह मंत्रालय ने IB की रिपोर्ट के आधार पर संदेशखाली की पीड़िता और बशीरहाट से BJP प्रत्याशी रेखा पात्रा को एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी है. रेखा पात्रा के अलावा MHA ने BJP के 5 और नेताओं को भी X और Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. वहीं, चुनावों के ऐलान के बाद अब तक 100 से ज़्यादा BJP नेताओं को केंद्र सुरक्षा दे चुका है. बता दें रेखा पात्रा संदेशखाली के अशांत क्षेत्र की एक गृहिणी रही हैं.