क्रिकेट
कोलकाता नाइटराइडर्स ने सोमवार को आईपीएल 2024 के 47 वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आसान जीत दर्ज की। केकेआर ने ईडन गार्डन्स पर खेले गए मुकाबले में दिल्ली को 21 गेंदें शेष रहते सात विकेट से मात दी। दिल्ली कैपिटल्स ने मैच में पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 16.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। इस जीत के साथ ही केकेआर ने चेन्नई सुपरकिंग्स का रिकॉर्ड तोड़ा जबकि मुंबई इंडियंस की बराबरी की।