रेल
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली एक लोकल ट्रेन के डीरेल हो जाने की वजह से हार्बर लाइन पर परिचालन पूरी तरह ठप्प हो गया है.
मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन का एक डिब्बा सोमवार सुबह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पर पटरी से उतर गया. इस हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ.