देश
बिलासपुर मल्हार क्षेत्र के ग्राम विद्याडीह रहने वाले चिंताराम कुरें (60) किसान थे। उन्होंने घर के पास ही खेत में ग्रीष्मकालीन फसल लगाई है। इसकी रखवाली के लिए उन्होंने खेत में ही मचान बनाया था। फसल को मवेशियों से बचाने के लिए वे मचान में ही रहकर रखवाली करते थे। रविवार की सुबह वे खेत में ही थे। इसी दौरान मौसम बदलने लगा। अचानक आकाश में बादल आकर गरजने लगे। आंधी तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने से वे झुलस गए। घटना की जानकारी होने पर स्वजन खेत में पहुंचे। तब तक किसान की मौत हो गई थी। किसान के बेटे ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है।