क्रिकेट
बांग्लादेश दौरे पर गई भारतीय महिला टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज शानदार तरीके से किया और पहले मुकाबले में 44 रनों से जीत दर्ज करते हुए 1-0 की बढ़त बना ली। पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 145/7 का स्कोर बनाया, जवाब में बांग्लादेश महिला टीम पूरे ओवर खेलने के बावजूद 101/8 का ही स्कोर बना पाई। भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह (3/18) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।