देश
तमन्ना की शादी दो माह पूर्व 19 नवंबर 2017 को मो. सद्दाम निवासी फतेहपुर अट्टा नोएडा के साथ हुई थी। शादी समारोह में अभियुक्त की मांग के मुताबिक एक फॉरच्यूनर, एक ब्रेजा, एक क्वीड कार, 50 लाख रुपये से अधिक के सोने के जेवरात व 5 लाख 51 हजार रुपये नकद दिए गए थे।
लेकिन शादी के तुरंत बाद से ही अभियुक्त सद्दाम दिए गए दान दहेज से संतुष्ट नहीं था और उसने अतिरिक्त दहेज में 25-30 लाख की और मांग कर तमन्ना को परेशान किया। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुशील कुमार शर्मा ने मामले में कुल 11 गवाह पेश किए।
आरोपी को 29 अप्रैल को सजा सुनाई जाएगी। कोर्ट के निर्देश पर शनिवार को आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार तमन्ना के भाई आसिफ खान निवासी ग्राम मंडोली दिल्ली ने 16 जनवरी 2018 को तल्लीताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।