प्रदेश

प्रदेश

यूपी के उन्नाव में रविवार की दोपहर भीषण हादसा हो गया। आमने-सामने की टक्कर के बाद ट्रक ने बस को एक साइड से चीर दिया। इससे आठ लोगों की मौत हो गई है। 25 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने सभी को प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है। घटना सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव-हरदोई मार्ग पर हुई है।