अंतर्राष्ट्रीय
टेस्ला के CEO एलन मस्क इसी महीने PM मोदी से मिलने भारत आने वाले थे. लेकिन आखिरी समय में यात्रा टल गई. अब खबर आ रही है कि एलन चीन पहुंच गए हैं. यहां वह चीन में फुल सेल्फ ड्राइविंग सॉफ्टवेयर को लॉन्च करने के लिए अधिकारियों से बात करेंगे. EV सेक्टर की दिग्गज कंपनी के लिए चीन दूसरा सबसे बड़ा बाजार है.