रेल

रेल

यशवंतपुर-गोरखपुर सुपरफास्ट में रसोई यान का खाना बेचने वाले कर्मचारियों से नागपुर में गुरुवार शाम को एसी थर्ड बोगी बी-1, बी-3, बी-पांच, बी-सात के यात्रियों के अंडा करी खरीदा था। अंडा करी खाते ही करीब 50 यात्रियों ने उल्टी होने की शिकायत की। यात्रियों ने इटारसी के पहले इसकी सूचना रेलवे को दी। इस पर भी इटारसी में यात्रियों को इलाज नहीं मिला। इसके बाद झांसी से भी ट्रेन निकल गई।

कानपुर में 59 और यात्री अंडा बिरयानी खाने के बाद बीमार हो गए। यात्रियों को उल्टी और दस्त होते देख टिकट चेकिंग स्टाफ ने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम से मिली सूचना को रेलवे के डा. हैंकी ने पूर्वोत्तर रेलवे की ऐशबाग पालीक्लीनिक के डाक्टर संजय तिवारी को साझा की। डा. संजय तिवारी, बादशाहनगर अस्पताल के सीएमएस डा. बीएन चौधरी और पैरामेडिकल स्टाफ दवाएं लेकर ऐशबाग स्टेशन पहुंच गए।