देश
उत्तराखंड में एक बार फिर उपभोक्ताओं को बिजली का 'झटका' लगा है. लगभग 22 लाख उपभोक्ताओं की जेब पर भार बढ़ गया है. उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक विद्युत टैरिफ जारी कर दिया है. इसके तहत आयोग ने कुल औसत वृद्धि 6.92% करने का निर्णय लिया. अब घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 49 पैसे और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को 69 पैसे प्रति यूनिट अधिक चुकाने होंगे.