देश
दिल्ली सरकार के 12 डॉ. बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस (ASOSE) के 395 छात्रों ने JEE मेन्स परीक्षा दी थी, जिनमें से 276 छात्रों ने मेन्स परीक्षा पास कर JEE एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई कर लिया है. इनमें से चार छात्रों ने 99.9% अंक हासिल किए, जबकि 25 छात्रों ने 99% से अधिक अंक हासिल किए हैं. 42 छात्रों ने 98% से अधिक और 104 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं.