देश
बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड अपना नॉन-फूड बिजनस बेचने की तैयारी में है. इसमें टूथपेस्ट, तेल, साबुन और शैम्पू का कारोबार शामिल है. इसे खरीदने का प्रस्ताव बाबा रामदेव की ही कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड को मिला है. पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने बताया कि उसे पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के नॉन-फूड बिजनस की बिक्री को लेकर एक पत्र मिला है, जिसके मूल्यांकन की मंजूरी उन्होंने दे दी है.