अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

भारत के पॉपुलर मसाला ब्रांड एवरेस्ट और एमडीएच के कुछ प्रोडक्ट्स के हांगकांग और सिंगापुर में बैन होने के बाद अब अमेरिका के फूड सेफ्टी विभाग (USFDA) ने एमडीएच और एवरेस्ट के प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है. जांच के बाद ही अमेरिका के किसी नतीजे पर पहुंचने की बात कही जा रही है. बताया गया कि इन दोनों ब्रांड के मसालों में एथिलीन ऑक्साइड नाम का कीटनाशक पाया गया है.