देश
मणिपुर में जारी हिंसा अभी थमती नहीं दिख रही है. लोकसभा चुनाव के एक दिन बाद ही यहां कुकी उग्रवादियों ने नारानसेना इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर हमला किया है. इस हमले में 2 जवानों की मौत की भी खबर है. पुलिस ने बताया कि कुकी उग्रवादियों ने आधी रात से लेकर सुबह तक हमला किया. हमले में मारे गए जवान राज्य के नारानसेना इलाके में तैनात CRPF की 128वीं बटालियन के हैं.