अंतर्राष्ट्रीय
ताइवान के मौसम विभाग ने शनिवार (27 अप्रैल) को कहा कि ताइवान के पूर्वी काउंटी हुलिएन में 6.1 तीव्रता के दो भूकंप आए। जिसमें किसी के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं आई है। सुबह के शुरुआती घंटों में आधे घंटे के भीतर आए दो भूकंपों ने राजधानी ताइपे में इमारतों को हिला दिया। ताइवान के मौसम विभाग क्वे अनुसार पहला भूकंप 24.9 किमी (15.5 मील) की गहराई पर था और हुलिएन के तट से कुछ दूर आया था। वहीं दूसरा भूकंप 5.8 की तीव्रता के साथ 18.9 किमी (11.7 मील) की गहराई पर था और एक समान स्थान पर आया था।