क्रिकेट

क्रिकेट

पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया है. सैम करन की टीम के सामन 262 रनों का विशाल लक्ष्य था लेकिन जॉनी बेयरस्टो के शतक और शशांक सिंह की तूफानी पारी की बदौलत 8 गेंद पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया. बेयरस्टो 48 गेंदों पर 108 रन बनाकर नॉटआउट लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 9 छक्के जड़े. शशांक सिंह ने 28 गेंदों पर ताबड़तोड़ 68 रन बना डाले, 2 चौके और 8 छक्के लगाए.