अंतर्राष्ट्रीय
पूर्वी अफ़्रीका के देश तंजानिया में में भारी बारिश के कारण कम से कम 155 लोगों की मौत हो गई. तंजानिया के प्रधान मंत्री कासिम मजालिवा ने कहा कि बारिश से 200,000 से अधिक लोग और 51,000 घर प्रभावित हुए हैं.
प्रधान मंत्री कासिम मजालिवा ने संसद को बताया कि अल नीनो जलवायु पैटर्न ने मौसम को खराब कर दिया है, जिससे बाढ़ आ गई है और सड़कें, पुल और रेलवे नष्ट हो गए हैं.
मजालिवा ने गुरुवार को संसद को बताया, "देश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं, बाढ़ और भूस्खलन के साथ भारी अल नीनो बारिश से काफी नुकसान हुआ है."