देश
रवि किशन कुछ दिनों से अपर्णा ठाकुर नाम की महिला के दावे के कारण सुर्खियों में हैं। अपर्णा ने रवि किशन को अपना पति और अपनी बेटी का पिता बताया था। इसके बाद अपर्णा की बेटी शिनोवा ने दावा किया था कि रवि ही उसके पिता हैं और कोर्ट में मांग की थी कि रवि किशन डीएनए टेस्ट करवाएं। कोर्ट ने शिनोवा की डीएनए टेस्ट की अपील वाली याचिका को खारिज कर दिया है।
कभी भी रवि किशन की रिपोर्ट का फैसला सुनाया जा सकता है। हालांकि एक्टर ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है कि वह शिनोवा के पिता या अपर्णा ठाकुर के पति हैं। रवि किशन के वकील के मुताबिक अभिनेता ने कहा है कि अपर्णा और शिनोवा से केवल उनकी जान पहचान थे। उनके बीच कभी कोई रिश्ता नहीं रहा है।