देश
गोंडा में धानेपुर क्षेत्र के चकिया गांव में गुरुवार की शाम को लगी अचानक आग से पूरा गांव जल गया है। यहां पर करीब 40 घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग से एक भैंस जलकर मर गई है जबकि एक महिला झुलस गई है जिसका उपचार चल रहा है।। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।