देश
छपरा में एक स्कूल वैन में आग लगने से 6 से अधिक बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं. घटना बनियापुर थाना के दाढ़ी-बड़ी गांव की बताई जा रही है. बच्चे स्कूल के छुट्टी के बाद घर वापस जा रहे थे तभी सीएनजी किट में लीकेज हुआ और वैन में आग लग गई. इस वैन में लगभग 20 बच्चे फंस गए जिनको छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला जिसमें 6 बच्चों की हालत काफी गंभीर है. इन घायल बच्चों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है.