देश
पटना जंक्शन के पास पाल और अमृत होटल में गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई। देखते-ही-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसमें झुलसने से तीन महिलाओं सहित छह की मौत हो गई। 20 अन्य घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर है। फिलहाल पीएमसीएच में 12 लोग भर्ती है। हादसा गुरुवार की सुबह दस बजकर 40 मिनट पर हुआ। आग इतनी विकराल थी कि उसकी जद में होटलों के बगल में बलबीर साइकिल दुकान का गोदाम भी आ गया। 51 लोगों को बचाव कार्य के दौरान होटलों से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।