राजनीती
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है. हरियाणा की आठ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा और सिरसा से कुमारी शैलजा को टिकट दिया गया है. अंबाला से विधायक वरुण चौधरी, हिसार से पूर्व सांसद जयप्रकाश और करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मुकाबले में कांग्रेस ने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धि राजा को टिकट दिया गया है. सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट दिया गया है. भिवानी- महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी का टिकट कटा है और महेंद्रगढ़ के विधायक राव दान सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है. फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप को टिकट दिया गया है. फरीदाबाद से भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने करीबी करण दलाल को टिकट नहीं दिला सके हैं