देश
यूपी के प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले गांव रघना छतरपुर निवासी एक 22 वर्षीय युवक जयचंद्र का अपने ही पड़ोस में रहने वाली 21 साल की लड़की शालू से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
इसी बीच उस लड़की की सगाई घरवाले और कहीं करने लगे, तो प्रेमी मंगलवार को अपनी प्रेमिका को शादी से पहले एक बार मिलने के लिए घर बुलाया, जब वह उसके घर गई तो अपने कमरे में ले जाकर कहा तु मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं होगी। ये कहकर उसे गोली मार दी।