देश

देश

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को EVM-VVPAT को लेकर बड़ा फैसला दिया. शीर्ष अदालत ने इसको लेकर दाखिल सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं. साथ ही चुनाव आयोग कई तरह के नए तरीकों पर अमल करने का भी आदेश दिया है.

याचिकाकर्ताओं में से एक की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए थे. दो जजों की पीठ ने यह फैसला दिया है. सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद प्रशांत भूषण ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सभी मांगों को खारिज कर दिया है.