देश
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. फारूक अहमद नाम के घायल नागरिक को अस्पताल ले जाया गया है और अभियान अभी जारी है.अधिकारियों ने कहा कि विशिष्ट सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने बारामूला जिले में सोपोर के नौपोरा इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया.