देश

देश

सहारनपुर में देवबंद के इंद्रपुर गांव में हवा में उड़ती आई संदिग्ध वस्तु ने धमाके के साथ प्राथमिक विद्यालय की दीवार तोड़ दी। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर बम जैसी दिखने वाली संदिग्ध वस्तु को भी कब्जे में ले लिया गया। बृहस्पतिवार शाम को करीब पांच बजे इंद्रपुर गांव के ग्रामीण तेज धमाके की आवाज से सहम गए। दौड़कर वह गांव के बाहर बने प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे तो देखा स्कूल की नौ इंच की दीवार का एक हिस्सा टूटा हुआ है और उसके टुकड़े दूर तक फैले थे। उसके पास ही लोहे की एक संदिग्ध वस्तु भी पड़ी थी।