देश
पटना के फ्रेजर रोड स्थित होटल और दो दुकानों में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इससे फ्रेजर रोड समेत आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई।
अभी तक होटल से बचाव कर्मियों ने 25 से 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। वहीं, कई लोग झुलसे हैं। जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। झुलसे लोगों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। चार महिलाओं की हालत गंभीर है।
पीएमसीएच प्राचार्य डॉक्टर विद्यापति चौधरी ने बताया कि अब तक 18 मरीज पहुंचे हैं। इनमें से 6 की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, 12 का आईसीयू में उपचार चल रहा है।