देश
भारतीय वायु सेना का एक विमान राजस्थान के जैसलमेर के पास उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में जान या माल का कोई भी नुकसान नहीं हुआ है.
जानकारी के मुताबिक एयरक्राफ्ट अपनी नियमित उड़ान पर था. इसी दौरान तकनीकी खराबी की वजह से यह दुर्घटना का शिकार हो गया. हालांकि हादसे की पुख्ता वजह अभी साफ नहीं है और इसका कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है.