अंतर्राष्ट्रीय
अमेरिका में एक बेहद अहम सर्जरी की गई है, जो मेडिकल फील्ड में मील का पत्थर साबित हो सकती है. दरअसल, अमेरिका के न्यूजर्सी में सर्जनों ने कंबाइंड हार्ट पंप और सूअर की किडनी को एक महिला के शरीर में ट्रांसप्लांट किया है.
यह पहला मौका है, जब कंबाइंड हार्ट पंप और सूअर की किडनी किसी इंसान को ट्रांसप्लांट किए गए हैं.
यह सर्जरी न्यूजर्सी के एनवाईयू लैंगोन में की गई है. दरअसल, न्यूजर्सी की ही रहने वालीं 54 साल की लीसा पिसानो को हार्ट फैल्योर और किडनी की लास्ट स्टेज की बीमारी थी. उन्हें नियमित डायलिसिस की जरूरत होती थी. लंबे समय से लीसा हार्ट और किडनी ट्रांसप्लांट कराने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन अमेरिका में अंगदान करने वालों की कमी होने के कारण उन्हें ऑर्गन नहीं मिल पा रहे थे.ऐसे में यह प्लांटेशन मेडिकल क्षेत्र में महत्वपूर्ण है.