देश

देश

स्पेशल जज विवेकानंद त्रिपाठी के बेटे अजितेश त्रिपाठी की मौत से हड़कंप मच गया.वह JEE मेन्स 2024 में फेल हो गए थे. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. वह घटना थाना हजरतगंज क्षेत्र की है. मृतक अजितेश त्रिपाठी की उम्र 17 वर्ष की थी. सुसाइड क्यों की इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है. अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत पुलिस में दर्ज नही कराई गई है. स्पेशल जज (NIA) विवेकानंद त्रिपाठी मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले हैं. परिजन बिना किसी कार्रवाई व बगैर पोस्टमार्टम कराए शव को अयोध्या लेकर रवाना हो गए.