देश
दिल्ली के शहरी इलाके में रहने वाले 491 किशोरों में से करीब 34% किसी न किसी तरह की मानसिक समस्या से जूझ रहे हैं. इसमें से 22.4% डिप्रेशन और 6.7% टेंशन से ग्रस्त हैं. दिल्ली एम्स के सेंटर फॉर कम्युनिटी मेडिसिन और मनोरोग विभाग द्वारा किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है. जिन लोगों में मानसिक परेशानी देखी गई, वे या तो धूम्रपान कर रहे थे या किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन कर रहे थे.