देश

देश

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका का ED ने विरोध किया. जांच एजेंसी ने कहा कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. ED ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी वैध है. हमने केजरीवाल को 9 समन भेजे, लेकिन वो एक में भी पेश नहीं हुए. ED ने बताया कि केजरीवाल को किसी दुर्भावना के कारण गिरफ्तार नहीं किया गया है, कानून सबके लिए बराबर है.